पंजाब-अमृतसर : पंजाब में बॉर्डर पर आजादी का महोत्सव:सम्पन्न हुई रिट्रीट सेरेमनी; BSF जवानों के हौंसले देख भारत माता के जयकारों से गूंजी अटारी सरहद

पंजाब-अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर पर पर रात 12 बजे शांति के संदेश के साथ 77वें स्वतंत्रता दिवस का आगाज हो गया। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्री को अमन दोस्ती यात्रा निकाली गई। अटारी बॉर्डर पर रोजाना होने वाली रिट्रीट के साथ सरहद पर आजादी का महोत्सव भी संपन्न हो गया। 35 हजार से अधिक सैलानी इस रिट्रीट को देखने पहुंचे।

77वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शुरुआत भांगड़ा से हुई, वहीं युवाओं ने भी देश भक्ति के गीतों पर नृत्य किया। BSF महिला जवानों के राइफल के साथ करतब देख सभी हैरान हुए। सैलानियों के जयकारों से BSF के जवानों के हौंसले दोगुने हो गए। रस्म के दौरान गेट खोले गए और इसके बाद दोनों देशों ने अपने-अपने झंडे उतारने की रस्म को अदा किया।

तिरंगे को सम्मान सहित लेकर जाते हुए BSF के जवान।
तिरंगे को सम्मान सहित लेकर जाते हुए BSF के जवान।

वहीं सुबह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से सहरद पर तिरंगा फहराया गया। DIG BSF ने इस दौरान तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया। DIG BSF संजय गौड़ ने इस दौरान तिरंगे को सलामी दी और सभी जवानों को इस पवित्र दिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने जवानों में मिठाइयां भी बांटी। जवानों ने भी एक दूसरे को मिठाइयां देकर शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता दिवस के दिन रिट्रीट देखने के लिए सरहद पर 35 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हैं।
स्वतंत्रता दिवस के दिन रिट्रीट देखने के लिए सरहद पर 35 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हैं।

रात 12 बजे सरहद पर पहुंचे भारत से लोगों ने दोनों देशों की सरकारों को उज्जवल भविष्य के लिए एक होने का संदेश दिया। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया व बंटवारे में मारे गए 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने हिंदू-पाक भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वतंत्रता की रात अटारी बॉर्डर पर बना स्वर्ण द्वार भी तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

BSF के डॉग्स गैस्ट को सलाम करते हुए।
BSF के डॉग्स गैस्ट को सलाम करते हुए।

हिंद-पाक दोस्ती मंच, फोकलोर रीसर्च अकादमी की तरफ से पंजाब जागृति मंच, साफमा, हिंद-पाक पीपल्स फोरम फॉर पीस और डेमोक्रेसी सरबत दा भला ट्रस्ट की तरफ से इस शांति मार्च को निकालते हुए 28 साल पूरे हो गए हैं।

रात 12 बजे सरहद पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भारतवासी।
रात 12 बजे सरहद पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भारतवासी।

10 लाख लोगों को भी याद करना चाहिए
आजादी के अवसर पर दोनों देशों को प्यार का संदेश देने पहुंचे लोगों का कहना था कि बंटवारे में पंजाब और बंगाल दो राज्यों ने सबसे अधिक दर्द सहा। 10 लाख लोग मारे गए थे। आजादी के इस अवसर पर इन शहीदों को भी याद करना चाहिए। उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

दोनों देशों की सरकारों को एक होने की सलाह
इस दौरान नोएडा से अटारी सीमा पर पहुंची नियमद तोहीद ने दोनों देशों की सरकारों को अपने भविष्य के लिए एक होने की सलाह दी। उन्होंने ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि वह इस हिंद-पाक दोस्ती के लिए उठाए गए कदम का आज हिस्सा बनी हैं।

लुधियाना से पहुंची मनदीप कौर ने बताया कि वह पहली बार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंची हैं। यहां का माहौल देख खुशी हुई कि पूरे देश के लोग इकट्‌ठे हुए हैं और दोनों देशों में अमन-शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

सरहद पर मिठाइयां होंगी एक्सचेंज
भारत पाकिस्तान सरहद पर BSF व पाक रेंजर्स बीते दिन से ही खुशियां मना रहे हैं। बीते दिन अटारी-वाघा सीमा पर BSF ने पाक रेंजर्स को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व उपहार में मिठाइयां दी। वहीं पाक रेंजर्स ने मिठाइयां देकर BSF का धन्यवाद भी किया।

आज पाक रेंजर्स व BSF के जवान एक बार फिर सरहद पर इकट्‌ठे होंगे और एक दूसरे को मिठाइयां दीं।

सरहद पर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव तस्वीरों में-

सरहद पर जवान हुए एक दूसरे के आमने सामने।
सरहद पर जवान हुए एक दूसरे के आमने सामने।
पाक रेंजर्स को गुस्सा जाहिर करते हुए BSF के जवान।
पाक रेंजर्स को गुस्सा जाहिर करते हुए BSF के जवान।
BSF महिला कर्मी सरहद पर तिरंग लहराते हुए।
BSF महिला कर्मी सरहद पर तिरंग लहराते हुए।
BSF महिला व पुरुष जवान राइफल के साथ करतब दिखाते हुए।
BSF महिला व पुरुष जवान राइफल के साथ करतब दिखाते हुए।
सरहद पर भांगड़ा करते हुए पंजीब युवक।
सरहद पर भांगड़ा करते हुए पंजीब युवक।
सरहद पर आर्मी बैंड करतब दिखाते हुए।
सरहद पर आर्मी बैंड करतब दिखाते हुए।
सरहद पर रात 12 बजे शांति का संदेश लेकर पहुंचे भारतीय।
सरहद पर रात 12 बजे शांति का संदेश लेकर पहुंचे भारतीय।
BSF DIG संजय गौड़ तिरंगा फहराने की रस्म को अदा करते हुए।
BSF DIG संजय गौड़ तिरंगा फहराने की रस्म को अदा करते हुए।
महिला BSF की जवान तिरंगे को सेल्यूट करते हुए।
महिला BSF की जवान तिरंगे को सेल्यूट करते हुए।
DIG BSF जवानों को शुभकामनाएं देते हुए।
DIG BSF जवानों को शुभकामनाएं देते हुए।
झंडा फहराने की रस्म के दौरान सलामी देते हुए जवान।
झंडा फहराने की रस्म के दौरान सलामी देते हुए जवान।
DIG BSF सरहद पर सैनिकों को मिठाई देते हुए।
DIG BSF सरहद पर सैनिकों को मिठाई देते हुए।
Web sitesi için Hava Tahmini widget