गुजरात-गांधी नगर : PM Modi Mother Death News Live: पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, प्रधानमंत्री मोदी ने भाइयों संग दी मुखाग्नि

गुजरात-गांधी नगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।

हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

मोदी ने अपना कोई तय कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वे अंतिम संस्कार के बाद सीधे अहमदाबाद स्थित राजभवन गए। वे यहीं से बंगाल में हो रही राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में वर्चुअली जुड़ें। उन्होंने हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत की शुरुआत की।

पीएम मोदी के भाई व परिवार के अन्य सदस्य हीराबा के आवास पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी और परिवार के अन्य सदस्य हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे।

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।
यहां देखें वीडिया…

यहां देखें भावुक कर देने वाला VIDEO

हीराबा की अंतिम यात्रा और भावुक मोदी…3 VIDEO

हीराबा को मुखाग्नि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
हीराबा को मुखाग्नि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
अंतिम संस्कार की प्रक्रियाओं को पूरा करते नरेंद्र मोदी।
अंतिम संस्कार की प्रक्रियाओं को पूरा करते नरेंद्र मोदी।
गांधी नगर स्थित घर से मोदी कंधे पर पार्थिव देह लेकर निकले।
गांधी नगर स्थित घर से मोदी कंधे पर पार्थिव देह लेकर निकले।
PM मोदी ने गांधी नगर स्थित घर में मां हीराबा को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
PM मोदी ने गांधी नगर स्थित घर में मां हीराबा को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

हीराबा के निधन और अंतिम यात्रा की फोटोज…

तस्वीर गांधी नगर के सेक्टर-30 श्मशान घाट की है।
तस्वीर गांधी नगर के सेक्टर-30 श्मशान घाट की है।
शव वाहन में मां की पार्थिव देह के साथ बैठे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
शव वाहन में मां की पार्थिव देह के साथ बैठे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
गांधी नगर स्थित घर से मां की पार्थिव देह शव वाहन तक ले जाते PM मोदी।
गांधी नगर स्थित घर से मां की पार्थिव देह शव वाहन तक ले जाते PM मोदी।
हीराबेन की पार्थिव देह उसी कमरे में रखी गई थी, जिसमें 4 दिसंबर को उन्होंने बेटे नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर चाय पी थी।
हीराबेन की पार्थिव देह उसी कमरे में रखी गई थी, जिसमें 4 दिसंबर को उन्होंने बेटे नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर चाय पी थी।
अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी भी हीराबा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी भी हीराबा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के राजभवन गए। वहां से वे बंगाल में चल रही गंगा परिषद की बैठक से वर्चुअली जुड़े।
अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के राजभवन गए। वहां से वे बंगाल में चल रही गंगा परिषद की बैठक से वर्चुअली जुड़े।

हीराबा की आखिरी पब्लिक अपीयरेंस

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की आखिरी सार्वजनिक फोटो है। वे 5 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंची थीं।
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की आखिरी सार्वजनिक फोटो है। वे 5 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंची थीं।

PM मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

मोदी ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान PM ने हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

देश के राजनेताओं ने शोक जताया

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।


08:51 AM, 30-DEC-2022

परिवार ने दिया संदेश

पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
08:44 AM, 30-DEC-2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

08:32 AM, 30-DEC-2022
जेपी नड्डा और पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मे पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
गृह मंत्री अमित शाह: ट्वीट किया- मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है। जिसे खोने का दुख नि:संदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा: लिखा- हीराबा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणादायक है, जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी: ट्वीट किया- एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। PM मोदी जी की पूज्य माता का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीराबा के निधन की खबर सामने आते ही देशभर के नेताओं ने ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें किसने क्या लिखा-

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी जी ने मातृ देवो भव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!
  • गृह मंत्री अमित शाह: ट्वीट किया- मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है। जिसे खोने का दुख नि:संदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे- हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मोदी जी को उनकी प्यारी माँ के खोने पर मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।
  • लाल कृष्ण आडवाणी- नरेंद्रभाई ने अक्सर अपनी मां के साथ साझा किए गए विशेष बंधन, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। मां को खोना किसी के जीवन में सबसे दर्दनाक घटना है। नरेंद्रभाई और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान उन्हें इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
  • सांसद राहुल गांधी- प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी: ट्वीट किया- एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। PM मोदी जी की पूज्य माता का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह: ट्वीट किया- भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी। नरेंद्र मोदीजी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी।
  • गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल: कहा कि नरेंद्र भाई मोदी की माता पूज्य हीराबा के निधन से गहरा दुख हुआ। हीराबा उदारता, सादगी, कड़ी मेहनत और जीवन के उच्च मूल्यों के प्रतीक थीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा: लिखा- हीराबा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणादायक है, जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी- प्रधानमंत्री मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। मोदीजी और उनके परिवार के सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी– PM मोदी जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान विशेष होता है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।
  • पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू: बोले- PM के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। उन्होंने कहा कि हीराबेन के साथ मोदी जी का रिश्ता अनमोल और अवर्णनीय है। हीराबेन मां की आत्मा को शांति मिले।
  • राज ठाकरे- माता-पिता को खोना अपूरणीय है। उनकी आत्मा के लिए मेरी हृदय से प्रार्थनाएं। नरेंद्र मोदीजी आपकी मां हीराबेन मोदी के निधन पर आपको मेरी संवेदनाएं। उनकी कोमल आत्मा को शांति मिले।
  • बिहार डिप्टी CM तेजस्वी यादव- नरेंद मोदी जी की मां के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजन को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
  • गुलाम नबी आजाद- प्रधानमंत्री मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मुझे पता है कि ऐसे समय में शब्द कम सांत्वना देने वाले होते हैं। बहरहाल, प्रधानमंत्री जी को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए भी प्रार्थना करता हूं।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़- प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने मातृत्व के गुण को दर्शाते हुए सादगी और उदात्तता का उदाहरण दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
  • उत्तराखंड CM पुष्कर धामी- पीएम मोदी की मां के निधन की खबर ने हम सभी को दुखी कर दिया है। पीएम ने हमेशा हीराबेन मोदी से मार्गदर्शन लिया है। यहां कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में हमें हिस्सा लेना था। ये वर्चुअली हिस्सा लेंगे।
  • बिहार CM नीतीश कुमार- मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके परिजन को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
  • बंगाल CM ममता बनर्जी- पीएम नरेंद्र मोदी जी को उनकी मां हीराबेन मोदी के निधन पर संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को शक्ति मिले, यही कामना है।
  • सांसद संजय राउत- हीराबेन मोदी का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। जब कोई व्यक्ति अपनी मां को खोता है तो वो अनाथ हो जाता है। इस दुख की घड़ी में हम सभी प्रधानमंत्री के साथ हैं।
  • उत्तराखंड पूर्व CM हरीश रावत- मोदीजी की मां का निधन सभी को स्तब्ध करने वाला है। पूरा देश, कांग्रेस पार्टी, हम सभी इस दुख की घड़ी में PM और उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में स्थान दे।
Web sitesi için Hava Tahmini widget