नोएडा (Noida) स्थित फेस-3 थानाक्षेत्र में पुलिस ने कथित रूप से नाबालिग युवती का अपहरण (Kidnapping) कर उसके साथ बलात्कार (Rape) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया है। मामले में पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले थाने पहुंचे एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, त्रिपाठी के अनुसार इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं और पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी के अनुसार आज पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-59 से गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में हरौला गांव में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि पिछले महीने भी गौतमबुद्ध नगर जिले में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। तब सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। सेक्टर 39 थाने के थानाध्यक्ष राजीव बालियान के मुताबिक, 20 फरवरी 2022 को सलारपुर कॉलोनी से 15 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।