भारत में अचानक कोरोना के मामलो में भारी उछाल देखा जा रहा हैं। बीते दिनों 8 हजार कोरोना के केसों से लोग परेशान ही थे कि, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,847 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह कल की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक है।
आपको बता दें कि, सबसे अधिक 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है। इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 14 मौतें दर्ज की गईं हैं। देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हजार के पार हो गई है। कुल एक्टिव मरीज 63,063 हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 4,848 का इजाफा हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में 15,27,365 लोगों को वैक्सीन लगाए गए हैं। जिसके बाद अब तक वैक्सीन लगवाने वालों की कुल संख्या 1,95,84,03,471 हो गई है।