उत्तर प्रदेश की अयोध्या (Ayodhya) पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, जहां पुलिस ने एक शख्स को गाय (Cow) के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (Rape) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें, आरोपित युवक की पहचान शाहबुद्दीन के रूप में हुई है। आरोपित शाहबुद्दीन शिवकर गांव का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 जून की है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने आरोपित को गाय के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया। उसने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को भेज दिया।
इस घटना की दो वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि युवक गाय के साथ रेप (Rape) कर रहा है। घटना अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गाँव की है। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपित तक पहुँची और उसे गिरफ्तार कर लिया। सराय खरगी निवासी हरिओम सिंह ने पुलिस से इस वीडियो के आदर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार (10 जून, 2022) को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित युवक पर अपराध संख्या- 217 /22 और भारतीय दंड संहिता की धारा 377 यानी किसी पशु के साथ अननैचुरल सेक्स करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली बीकापुर के निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित युवक ने इस मामले में पुलिस को अपना बयान दे दिया है।
अपने बयान में आरोपित ने गाय के साथ रेप की बात को कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के सामने कोर्ट में पेश कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि कि मामले की अभी जाँच चल रही है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि गाय से रेप के यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक गाय (Cow) के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया था। लखनऊ पुलिस ने गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में माजिद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था।
इससे पहले मार्च 2022 में उत्तराखंड के चमोली जिले में आलम अंसारी नाम का व्यक्ति गाय के साथ रेप करते हुए पकड़ा गया था। लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। आलम अंसारी मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला था और जो चमोली में JCB मशीन चलाने का काम करता था।