नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है, माफी मांगने के बाद भी ये हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। तो वहीं हिंसा करने वालों पर योगी सरकार का चाबुक भी लगातार चल रहा है। बता दें, प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जावेद पंप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जावेद पंप को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था।
वहीं आज पीडीए ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा था। अब भारी पुलिस बल जावेद के घर पहुंच गई है। पुलिस प्रशासन ने जावेद के घर को छावनी में तब्दील कर दिया है। बुलडोजर भी पहुंच गया है। बुलडोजर ने जावेद का घर ध्वस्त करना शुरू भी कर दिया है। बुलडोजर ने जावेद के घर का पहला दरवाजा तोड़ दिया है। बुलडोजर से जावेद के घर की बाउंड्री वाल भी गिरा दी गई है। एसपी सिटी लोगों से मौके पर जमा लोगों से हटने की लगातार अपील कर रहे हैं। जावेद अहमद का घर अंदर से बंद है।