उत्तर प्रदेश (UP News) की नोएडा पुलिस (Noida Police) लगातार बदमाशों पर शिकंजा कस रही है। जिस कारण बदमाशों में एक डर बना हुआ है। दरअसल, थाना सेक्टर-63 की पुलिस ने अवैध तमंचे बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने अभियुक्त के पास से सभी हथियार बरामद कर लिए।
जानकारी के अनुसार, अभियुक्त हिंडन नदी के किनारे एक निर्माणाधीन मकान, सेक्टर-63 में अवैध देसी तमंचा बनाया जा रहा था। तो वहीं अभियुक्त ने बताया कि, वह तमंचा बनाकर दिल्ली (DELHI) व एनसीआर (NCR) क्षेत्र में सप्लाई करता था। जिसमें उसका एक साथी भी साथ देता था। जिसकी तलाश की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
1.एक अवैध तमंचा .12 बोर
2.एक अवैध तमंचा .315 बोर
3.दो अधबने तमंचे .315 बोर
4.चार नाल के टुकङे .12 बोर
5.चार लोहे की ट्रेगर पत्ती
6.दो लोहे की चिमटानुमा पत्ती
7.दो आरी ब्लेड
8.एक लोहे की पत्ती
9.दो लोहे के गुटके
10.दो पेचकस
11.दो लोहे की छेनी
12.दो लोहे की छोटी बङी शुम्भी
13.एक हथौङी
14.एक लोहे की आरी मय ब्लेड
15.एक लोहे का 05 किलो का बाट
16.एक लकङी का टुकङा
17.एक बैट्री
18.एक एलईडी लाईट मय बायर
19.कुछ स्क्रू पेंच
20.एक गैस सिलेन्डर मय रेगूलेटर लगा
21.एक लकङी काटने की आरी