पूरे उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में गाजियाबाद(Ghaziabad) ही एक मात्र ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा क्राइम होते हैं। और ऐसा हम नहीं रोजाना होने वाली घटनाएं कहती है। कभी आग तो कभी रेप, कभी मारपीट तो कभी पुलिस खुद ही पीट जाती है। दरअसल, दौलत नगर कॉलोनी में हो रही शादी में झगड़े के बाद ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंची दो महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। दो महिला कांस्टेबल द्वारा समझाने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और वर्दी तक फाड़ दी। अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा हिरासत में लेने के पर सरकारी दस्तावेज फाड़े। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, दौलत नगर में बुधवार को एक शादी समारोह चल रहा था। दिल्ली के मुस्तफाबाद (mustafabad) में रहने वाली हिना और फेमिता इसमें हिस्सा लेने पहुंचीं। यहां उनका किसी बात को लेकर उनके रिश्तेदारों से झगड़ा हो गया। दोनों ने रिश्तेदारों के साथ मारपीट की।
इसमें अन्य रिश्तेदार चोटिल हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पहुंचने पर फेमिता और हिना उग्र हो गईं। इस दौरान थाने में मौजूद दो महिला कांस्टेबल दिव्या और रेनू उनको समझाने लगीं। उन्होंने गुस्से में दोनों महिला कांस्टेबलों पर हमला कर दिया और वर्दी फाड़ डाली।
इस दौरान थाने में मौजूद अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं से उन्हें बचाकर हिरासत में लिया। मामले में ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट में घायल रिश्तेदारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।