बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को लुभाने के लिए अलग-अलग करैक्टर में नजर आते हैं। कोई भी एक्टर चैलेंजिंग रोल से परहेज नहीं करता है। सेलेब्स अपने फैंस के लिए लीक से हटकर किरदार निभाने से भी परहेज नहीं करते हैं। इसी बीच धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित भी अपने अपकंमिक प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। माधुरी जल्द ही आनंद तिवारी डिरेक्टेड की फिल्म माजा मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में यह एक लेस्बियन का किरदार निभाएंगी।
माधुरी के अलावा भी बहुत सारे ऐसे सेलेब्स है, जिन्होंने फिल्मों में ऐसे कंट्रोवर्सिअल रोल्स प्ले किये हैं और Viewers ने इन्हें बहुत पंसद भी किया है। तो चलिए जानते है ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में- पहले बात करते हैं स्कैम 1992 से फेमस हुए प्रातील गांधी के बारे में
प्रतीक गांधी
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज ‘मॉडर्न लव मुंबई’ 13 मई को रिलीज हो गई है। इसमें एक्टर प्रतीक गांधी का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस सीरीज में इन्होंने गे का रोल निभाया है।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में सोशल मैसज देने वाली फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान हर फिल्म में हर बार किसी नए रोल में नजर आएं हैं। साल 2020 में आई फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में आयुष्मान गे किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में इन्होंने ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया था।
मनोज बाजपेयी
नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। यह हर किरदार पूरी शिद्दत से निभाते हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देते हैं। मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘अलीगढ़’ में एक गे प्रोफेसर का रोल निभाया है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी।
ऋषि कपूर
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर अपने शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में इन्होंने गे प्रिंसिपल योगेंद्र वशिष्ठ का किरदार निभाया था। इनके इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पंसद किया था।
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर
फिल्म ‘बधाई दो’ में एक्टर राजकुमार राव ने एक गे पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। वहीं भूमि पेडनेकर भी समलैंगिक किरदार में नजर आई थीं। इस किरदार के लिए दोनों की सराहना भी हुई थी।
शबाना आजमी और नंदीता दास
साल 1996 में दीप्ता मेहता ने फायर नाम की फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदीता दास को समलैंगिक जोड़े के तौर पर दिखाया गया था। ये फिल्म अपने कंटेंट के चलते काफी विवादों में भी रही थी।