राजधानी दिल्ली (Delhi News) में बीते दिन कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली हैं। 24 घंटे में 673 नए मामले समाने आए हैं लेकिन इस संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि 24 घंटे में 1,074 मरीज ठीक भी हुए हैं, जबकि 141 मरीजों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 3,936 हो गई है और पॉजिटिविटी रेट 2.77% है।
तो वहीं, अक्षय कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि, वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैंl इसके चलते वह फ्रांस में चल रहे कांस 2022 में व वहां लग रहे भारतीय पवेलियन में नहीं जा पाएंगेl अक्षय कुमार ने जैसे ही इस बात की जानकारी दी हैl उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस चिंता जताने लगे हैl वहीं कई ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना भी की हैl