दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के इस भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं घायलों दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। तो वहीं बिल्डींग में पूरी तरह से जल चुके शवों का हाल देखकर पुलिस भी हैरान थी। हाल ऐसा था कि, मिट्टी और शवों की राख में कोई अंतर नहीं दिख रहा था।
पुलिस की आपबीती
मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना था कि अंदर का मंजर बेहद खौफनाक था। ज्यादातर शव कोयला बन चुके थे। उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं था। एक-एक कर शवों को बिल्डिंग से निकालने के बाद उनको संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। उधर अपनों की तलाश में अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
इतनी आग के बीच लोगों को भी संभालना प्रशासन के लिए बेहद ही बड़ा टास्क था। जिसमें आग लगी थी उस बिल्डिंग में बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती थीं। अब उनके परिजन अपनों की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे थे। पर प्रशासन के कर्मचारी काफी हिम्मत के साथ काम कर रहे हैं।