भारत के राष्ट्रपति ने भारत के एक नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर जानकारी दी कि राजीव कुमार 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे, जिन्होंने 2022 में पिछले पांच राज्य विधानसभा चुनाव कराए थे।
बता दें, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा: “संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति श्री राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। श्री राजीव कुमार जी को हार्दिक शुभकामनाएं।
बता दें, राजीव कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। एक सरकारी बयान में पहले कहा गया था कि उन्होंने “केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों और बिहार और झारखंड के अपने राज्य कैडर में काम किया है।”