उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी मुकुल गोयल महज 11 महीने बाद ही हटा दिए गए। ये मामला अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदेशभर में 27 मार्च को हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र (पेपर) लीक मामले में एक पुलिस अफसर को उनके पद से हटाकर दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है।
बता दें, सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिश पर राज्यपाल ने आईजी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग भर्ती के चेयरमैन रहे जेपी सिंह को पद से हटाकर आईजी पीएटी एंड आर (आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग रिसर्च) के पद पर नियुक्ति दी है। वहीं 27 मार्च को हुई कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा करवाने का जिम्मा जेपी सिंह पर था। अब उनकी जगह आईपीएस अफसर एपी सिंह को नियुक्ति दी गई है।