राजधानी दिल्ली (delhi) के भजनपुरा (Bhajanpura) इलाके के ईस्ट एमसीडी स्कूल में चार बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब 40 वर्षीय शख्स के मोबाइल को खंगाला तो हैरान हो गई। शख्स के मोबाइल से पुलिस को अश्लील क्लिप मिले हैं। पुलिस सूत्रों का मानना है कि गिरफ्तार शख्स पोर्न अडिक्ट है।
बता दें, गिरफ्तार शख्स अपने इलाके में भी महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। साथ ही आरोप है, वह काफी समय से यह अश्लील हरकत करता था। दरअसल, गिरफ्तार शख्स पहले एक फाइव स्टार होटल में काम करता था। लेकिन ड्यूटी के दौरान नशे में पाए जाने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। जब पुलिस ने उसे गुरुवार को हिरासत में लिया तो वह इतना नशे में था कि वह बोल भी नहीं पा रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके मोबाइल से अश्लील क्लिप मिले है और इससे लगता है कि वह पोर्न अडिक्ट है।
पुलिस ने बताया कि शख्स को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज अलग-अलग जगहों से लिया गया था। इसके अलावा पुलिस के मुखबिरों से भी सूचना एकत्र की गई थी। दो बच्चियों के साथ पूछताछ के बाद पुलिस ने शक्स का स्केच तैयार किया था। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने नारंगी रंग की टीशर्ट और कड़ा पहन रखा था।