हमारा देश धर्मनिरपेक्ष हैं। यहां सभी धर्मों को बराबर से माना जाता है। लेकिन हर धर्म की अपनी अलग खासियत होती है। हर धर्म में कई ऐसी बातें होती हैं जो दूसरे धर्मों के लोगों को प्रभावित करती हैं। बता दें, युगांडा के फेमस सिंगर वाईक्लिफ तुगुमे उर्फ यकी बेंडा यकी ने कहा है कि वह इस्लाम में धर्मांतरण करना चाहते हैं। क्योंकि इसमें है चार शादियों की करने की इजाजत हैं।

बता दें, स्थानीय मीडिया से बात करते हुए यकी ने खुलासा किया कि उन्हें इस्लाम धर्म इसलिए पसंद है क्योंकि इसमें कई सारी चीजें खास हैं जैसे आप चार महिलाओं से भी शादियां कर सकते हैं। हाल ही में हुए ईद समारोह के दौरान मुसलमानों को खाना खिलाते समय यकी ने अपना यह इरादा बताया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि कैसे इस्लामिक शादियों में सभी बीवियां बिना किसी लड़ाई-झगड़े के एक साथ मिल-जुलकर रहती हैं।
ऐसा शायद ही किसी धर्म में होता होगा। बता दें कि यकी एक बच्चे के पिता हैं और महिलाओं के साथ उनके रिलेशनशिप बनते-बिगड़ते रहते हैं। यही कारण है कि वह इस्लाम धर्म अपनाने की सोच रहे हैं। यकी के अलावा और भी कई ऐसे कलाकार हैं जो इस्लाम अपनाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर चुके हैं।