प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल एडलॉन केम्पिंस्की पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तो वहीं PMO के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर तमाम विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में, आखिर क्यों विपक्षी कस रहे है तंज।
दरअसल, सोमवार को पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे थे, जहां बर्लिन में उनका जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह से पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान कुछ लोग भगवा रंग के झंडे के साथ झूमते-गाते नजर आए। पीएमओ की ओर से इसी वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘Brandenburg Gate पर भारत का फ्लेवर, एक नजर देखिए…’
A flavour of India at the Brandenburg Gate! Have a look… pic.twitter.com/dek31R3aKt
— PMO India (@PMOIndia) May 2, 2022
इस वीडियो पर अब तमाम विपक्षी नेता और दूसरे लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
भारत देश का झंडा तिरंगा कहॉं है ?? https://t.co/h1b2Crt7O3
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) May 2, 2022
ये ‘भारत’ का ‘राष्ट्रीय ध्वज’ तो नहीं है, मोदी जी ! https://t.co/3VucgY6Hyc
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) May 2, 2022
Is this an Indian tricolour? https://t.co/kxL7jaEvUr
— S lrfan Habib (@irfhabib) May 2, 2022
A flavour of India at the Brandenburg Gate! Have a look… pic.twitter.com/dek31R3aKt
— PMO India (@PMOIndia) May 2, 2022
Where is the Tricolor 🇮🇳 https://t.co/HZ5cZbor4l
— GK Zhimomi (@gkzhimomi) May 2, 2022