कथक जो यूपी की आन-बान-शान कहलाती है। माना जाता है की कथक से ज्यादा आकर्षक नृत्य इस दुनिया में है ही नहीं। आंखों की अदाएं, और शरीर की स्थिरता और सरलता को जब एक संगीतमय कहानी के तौर पर पिरोई जाता है, तो नृत्यांगनाओं के थिरकते हुऐ घुंघरूओं कि थाप आपका जी मोह ही लेती है।
कुछ ऐसा ही लय-ताल और थाप का समारम देखनो को मिला। दिल्ली के India Habitat Centre में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘स्वर लाई नृत्य सरिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें मशहूर म्यूजिक कंपोजर पं. विश्व प्रकाश के 7 खूबसूरत संगीत कृतियों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। श्री अशोक चंद्रा द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में अपनी कला का प्रदर्शन करने कई कलाकार आऐ।
जिनमें प्रमुख थीं असावरी पवार, जिनकी प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। उनके अलावा कार्यक्रम में आयोजन के दौरान आशीष कथक, मनीष गांगनी, हरिदेव राय, चंचल प्रसाद, करण भास्कर, श्रुति कोटनाला, पारूल शर्मा, बृजेश कुमार ने प्रस्तुति दी। इस दौरान दर्शकों की तालियों ने कृथक कलाकारों का हौसला बढ़ाया।