देश में कोरोना को दस्तक ने एक बार फिर कोहराम मचा दिया है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे में देश में 4,71,087 लोगों की कोरोना जांच हुई है। हालांकि, यह पिछले दिनों की तुलना में 5.0% कम हैं, इससे पहले शनिवार को 3324 केस सामने आए थे। ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत में एक्टिव केस बढ़कर 19500 हो गए हैं।
5 राज्यों में सामने आए केस
भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा 1,485 केस मिले हैं। वहीं, हरियाणा में 479 , केरल में 314 , उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 केस मिले हैं।
रिकवरी रेट में इजाफा
ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत में रिकवरी रेट 98.74% हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,723 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में 4,25,38,976 लोग अभी तक ठीक हुए हैं। भारत में एक्टिव केस पिछले 24 घंटे में 408 बढ़े हैं। अब कुल 19,500 एक्टिव केस हो गए हैं।
दिल्ली सबसे संक्रमित राज्य